दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका
हरियाणा में आम आदमी पार्टी का बिजली आंदोलन बड़े जोर शोर से चल रहा है। इस बिजली आंदोलन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह कहना आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल का है। रंजीत उप्पल ने कहा कि इस आंदोलन के दौरान घर घर जाकर लोगों से रूबरू होने का मौका मिला।

कई लोगों ने अपने बिजली के भारी-भरकम बिल दिखाए । एक पीड़ित ने अपना बिल दिखाया जो लगभग 10,000 रू से ऊपर का था। लेकिन उस गरीब के पास एक पंखा और दो एलईडी बल्ब है। ऐसे ना जाने कितने ऐसे मामले हैं।

लोगों के लिए इस दौर में बिजली का बिल बोझ बनता जा रहा है हैं। सैकड़ों भारी-भरकम राशि वाले बिल गांव वालों के साथ मिलकर, जलाकर रोष व्यक्त किया।बिजली बिल के नाम पर अत्याचार हो रहा है।दिल्ली में और पंजाब में जब 24 घंटे बिजली फ्री उपलब्ध कराई जा सकती है, तो हरियाणा में बिजली बिलों के नाम पर जनता की जेब पर डाका क्यों डाला जा रहा है। इस आंदोलन के जरिए जनता को सीधे-सीधे यह बात साबित कर दी है कि मौजूदा सरकार इस महंगाई, बेरोजगारी के दौर में बिजली बिल के नाम पर जनता को लूट रही है। बेहद चिंताजनक विषय है। आम आदमी पार्टी कुछ भी फ्री नहीं देती, बल्कि जनता से वसूले गए टैक्स की एवज में उनको सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी जनता को बेहतरीन शिक्षा, बेहतरीन चिकित्सा, रोजगार, आर्थिक और सामाजिक विकास का वायदा नहीं गारंटी देती है। विधानसभा क्षेत्र कालका में कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग ला रही है और यह आंदोलन आग की तरह फैलता जा रहा है।
रंजीत उप्पल ने कहा बदलाव के लिए हरियाणा में एक मौका केजरीवाल को जरूर देना होगा।
