
उत्तराखंड में कहर बरपा रही है बारिश
शगुफ्ता परवीन
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
देहरादून
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन सब अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह जगह सड़कें बंद हो गई है।
आवाजाही सब ठप हो गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश कहर बनकर टूट रही है।
प्रदेशभर के कई जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के चलते चंपावत, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की संवेदनशील तहसील सितारगंज में अवकाश घोषित किया गया है।




