
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
चंडीगढ़
हरियाणा के अतिरिक्त पूरे देश में जनता के जहन में यह सवाल बार-बार आ रहा था कि अंबाला सहित देश के 4 लोकसभा क्षेत्रों में उप चुनाव होंगे या नहीं। इन चार में 1 लोकसभा क्षेत्र वायनाड राहुल गांधी का भी है जहां अब उपचुनाव की जरूरत ही नहीं रही है ।जो शेष तीन है उनमें एक अंबाला( हरियाणा) भी शामिल है। हरियाणा मेंआधे लोग यह मान रहे थे कि अंबाला लोकसभा उपचुनाव होगा और आधे यह मानकर चल रहे थे कि उप चुनाव नहीं होगा। लेकिन चुनाव आयोग ने संकेत दे दिया है कि अब देश में कहीं भी लोकसभा का उपचुनाव नहीं होगा ।आयोग में देश में सात विधानसभाओं में होने वाले उपचुनाव की तारीख तय कर दी है। इन सात सीटों पर उपचुनाव आगामी 5 सितंबर को होगें ।यदि आयोग लोकसभा के उपचुनाव भी करता तो वह इसकी घोषणा इसके साथ ही कर सकता था जाहिर है अब केवल विधानसभाओं के उप चुनाव होंगे लोकसभा के नहीं।
