
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला
मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में ज़िला न्यायविद् , उप ज़िला न्यायविद् तथा सहायक ज़िला न्यायविद् को पाँच दिवसीय प्रशिक्षण प्रोग्राम में श्रीमती पुनिया ने इमोशनल इंटेलिजेंस पर अपना लेक्चर दिया । पाँच दिवसीय यह प्रशिक्षण वीमेन सेफ्टी पर केंद्रित है । श्रीमती पुनिया ने बताया की कि किस तरह हम इमोशनल इंटेलिजेंस का प्रयोग अपने जीवन में तनाव को कम कर सकते हैं ।आत्म जागरूक होना तथा अपनी भावनाओं को समझते हुए दूसरों की भावनाओं की कद्र करना ही इमोशनल इंटेलिजेंस का पहला कदम है ।श्रीमती पुनिया ने सभी उपस्तिथ ज़िला न्यायविद् तथा उप न्यायविदों को अवगत करवाया की किस तरह से न्याय व्यवस्था में इमोशनल इंटेलिजेंस का होना बहुत आवश्यक है ।उन्होंने समझाया की बलात्कार तथा पॉक्सो से संबंधित मामलों में इंटेलिजेंस इमोशनल का होना बहुत ज़रूरी है । यह पीड़ित के डर तनाव ,अवसाद , ग़ुस्से तथा ग्लानि की भावनाओं को समझने के लिए अति आवश्यक है ।इसके साथ ही न्यायविद् को पता होना चाहिए कि पीड़ित किस भावना से गुज़र रहा है ।उन्होंने बताया कि किस तरह से समानुभूति को अपने व्यवहार में शामिल कर के पीड़ित की मानसिक अवस्था को समझ सकते हैं ।यह उनके कोर्टरूम कौशल को भी बढ़ाता है ।उन्होंने कहा कि पॉक्सो में क्योंकि बच्चे उम्र की बहुत ही नाज़ुक स्थिति में होते हैं इसलिये इमोशनल इंटेलिजेंस को बिहेवियर में लाकर पीड़ित को अच्छे से न सिर्फ़ समझ सकता है बल्कि उनकी अच्छे से मदद भी की जा सकती है । आज के व्यस्तम जीवन में प्रत्येक अधिकारी भी तनाव से पीडित है ।छोटी छोटी बातों को गइराईयों से सोचकर हम तनावग्रस्त हो जाते है। तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक होता है । अगर वक्त रहते हुए स्ट्रेस एवं चिंता को कम नहीं करने पर इसका प्रभाव हमारी ऑफिसियल एवं व्यक्तिगत जीवन पर पड़ता है ।श्रीमती प्रियंका एक शिक्षाविद , एंटर प्रेन्योर तथा समाज सेविका है पाई अकैडमी की संस्थापक हैं तथा विमेन इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में टेक्निकल इम्पोवरमेंट काउंसिल की नेशनल प्रेसिडेंट के रूप में वो लडकियों की टेक्निकल शिक्षा पर काम कर रही है वो अपनी कार्यशालाओं के द्वारा महिलाओं में इमोशनल इंटेलिजेंस, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट , कम्युनिकेशन स्किल तथा पब्लिक स्पीकिंग को बढावा दे रही है। उन्हे उनके सामाजिक कार्यो के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा सरकार द्वारा भी सम्मनित किया गया है।सोहन अंतिल ज़िला न्यायविद् हरियाणा पुलिस अकादमी ने श्रीमती पुनिया को पौधा दे कि सम्मानित किया तथा उनका धन्यवाद किया ।ज़िला न्यायविद ने कहा की आज के सत्र की जानकारी काफ़ी महत्वपूर्ण है ।
