
जनसेवा से आशीर्वाद मिलना स्वाभाविक है
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
आम आदमी पार्टी ने बिजली आंदोलन चलाया हुआ है। इस आंदोलन के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, और आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली के भारी भरकम बिलों से छुटकारा मिलने की बात बता रहे हैं। इसी कड़ी के चलते आम आदमी पार्टी पंचकूला के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल वार्ड नंबर 21 के लोहगढ़ , मानकपुर नानक चंद के लोगों से मिले और लोगों को बताया कि किस तरह से दिल्ली में और पंजाब में लोगों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि दिल्ली और पंजाब में न केवल बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं बल्कि 24 घंटे बिजली भी उपलब्ध करवाई जा रही है। आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। अरविंद केजरीवाल की नीतियों से आमजन को फायदा हो रहा है। इसीलिए हरियाणा के लोग भी क्यों सुविधाओं से वंचित रहे। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की आपकी मदद से जब सरकार बनेगी ।पंजाब की तर्ज पर सभी सुविधाएं हरियाणा में भी उपलब्ध होगी। रंजीत उप्पल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह पंजाब में कच्चा शब्द हटाकर कर्मचारियों को पक्का किया,हरियाणा में भी बेरोजगार युवाओं को ना केवल नौकरी उपलब्ध कराई जाएंगी बल्कि कच्चे कर्मचारियों को भी पक्का किया जाएगा। इस प्रचार के दौरान उनके साथ कैप्टन अमरजीत सिंह,चिंतामणि भारद्वाज ,सिंपी गुर्जर मौजूद रहे।

जनहित के मुद्दे उठाने आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता नजर आती है।
