
अतीक साबरी
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
काम के सिलसिले में हरिद्वार आई यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली 30 साल की युवती के साथ हरिद्वार में रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती को हरिद्वार लाने और उसके एक साथी को युवती का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उधर, युवती ने रेप करने वाले एक आरोपी युवक की पत्नी पर भी साथ देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पत्नी की भूमिका की जांच की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
गंगनहर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक युवती अचेतन अवस्था में मिली। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के पति से संपर्क किया। पहले ये बात सामने आ रही थी कि महिला कांवड के दौरान हरिद्वार आई थी। लेकिन महिला के पति से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला काम की बात कहकर हरिद्वार आई थी। यहां वो नदीम नाम के युवक के साथ आई।
नदीम ने आगे अपने मित्र शाकिब के पास महिला को भेजा। पीडित महिला ने नदीम और शाकिब पर रेप के आरोप लगाए हैं। यही नहीं शाकिब की पत्नी पर भी साथ देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी मकान नंबर 387 प्रधान पट्टी बरला थाना छपार मुजफ्फरनगर, और नदीम पुत्र यासीन निवासी गोविंदपुरी सहारा रोड थाना मोदीनगर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शाबिम की पत्नी की तलाश की जा रही है।
