दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
चण्डीगढ़ ड्रग्स के अलग-अलग मामलों में चंडीगढ़ पुलिस ने एक लड़की समेत गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है इसके अलावा पांच पी ओ को भी गिरफ्तार किया गया है
चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी मैडम कंवलजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो हिमाचल से हैरोइन, चरस लेकर चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करते थे।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस को उन आरोपियों की भी तलाश थी जो काफी लंबे समय से पुलिस की हिरासत से भागे हुए थे। इसी के चलते पांच पी ओ को भी गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा की चण्डीगढ़ पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है कि उसे पिछले 3 महीने में 216 पी ओ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि ड्रग सप्लाई के आरोप में तथा अलग-अलग मामलों में जो आरोपी पकड़े गए हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है कि वे ड्रग्स कहां से लाते थे और कौन-कौन से एरिया में सप्लाई करते थे ।
