
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
लक्सर( उत्तराखंड)
खानपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर में गैंगस्टर गोल्डी बराड$ के नाम से एक चिकित्सक से 2 लाख रुपए की फिरौती मांगने व फिरौती न देने पर उसे जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस टीम को दिल्ली तक की खाक छानी पड़ी परंतु टीम को कामयाबी मिली और उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि 27 जून को गोवर्धनपुर के डा. त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा खानपुर थाने में दर्ज शिकायत मैं कहां गया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे मोबाइल फोन पर काल व मैसेज के जरिए गैंगस्टर गोल्डी बराड$ के नाम से 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। फिरौती न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और तकनीकी जांच हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही शुरू की गई ।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फोन पर बीस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी उत्तम कुमार को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने उसके पास से कुल तीन मोबाइल और कुछ सिम कार्ड भी बरामद किए गए है। एसएससी ने बताया कि आरोपी द्वारा पाकिस्तान और सऊदी अरब से वर्चुअल नंबर के जरिए भारत में काल फारवर्ड कर धमकी को अंजाम दिया जाता था। उन्होने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कुछ फर्जी बैंक खाते भी सामने आए है। इस मामले में अन्य आरोपितों की भी तलाश जारी है। एसएसपी ने आरोपिओ को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में खानपुर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी, गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी रूकम सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह व आराधना व सुखविंदर सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
