
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
((पुनीत महाजन) चंडीगढ़
स्वच्छ भारत अभियान के दावों के बीच चंडीगढ़ के रामदरबार क्षेत्र में स्थित कुष्ठ आश्रम के सामने, 3 BRD एयरफोर्स गेट के पास एक चिंताजनक मामला सामने आया, जहां म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की गाड़ियां खुलेआम कूड़ा डंप करती नजर आईं। यह स्थिति क्षेत्र को डड्डू माजरा की तर्ज पर नए डंपिंग ग्राउंड में बदलने की आशंका पैदा कर रही थी।

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ समाज सेवक श्री गुरचरण सिंह अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे। उनके साथ सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कूड़ा डंप कर रहे कर्मचारियों को तुरंत रोका और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से कड़ी आपत्ति जताई। इस दौरान म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय गर्ग भी मौके पर उपस्थित थे। अजय गर्ग ने उन सब की बात सुनकर वहां से उस कचरा कूड़े को वहां से हटाया और इसका हल तुरंत निकाल दिया
लगातार विरोध और दबाव के चलते प्रशासन को आखिरकार कूड़ा वहां से हटाना पड़ा, जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने गुरचरण सिंह, अरविंद सिंह और उनके साथियों की इस साहसिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया जाता, तो क्षेत्र एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या की चपेट में आ सकता था।
प्रश्न:
क्या स्वच्छ भारत अभियान के दावों के बावजूद इस तरह की लापरवाही से चंडीगढ़ को नए डंपिंग ग्राउंड में बदलने दिया जाएगा, या प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगा?
