
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
हरियाणा की बिटिया शेफाली वर्मा ने महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाईनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच हासिल करके देश के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम रौशन किया है।

आज रोहतक में टीम हरियाणा के मंत्री श्री कृष्ण बेदी जी ने प्रदेश की धाकड़ बेटी शेफाली के शानदार प्रदर्शन के लिए शेफाली के साथ पूरे परिवार को बधाईयाँ प्रेषित की एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश नांदल जी, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका जी, नगर निगम मेयर श्री राम अवतार वाल्मीकि जी सहित भाजपा हरियाणा परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
