
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
आज रविवार 14 सितंबर को आर्यसमाज के पुरोहित मनुदेव जी द्वारा सम्पन्न साप्ताहिक यज्ञ के पश्चात आर्य समाज हुड्डा सेक्टर 12 का पुरुष प्रधान व महिला प्रधाना का चुनाव सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी श्री कुलदीप कादयान व रतन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें प्रधान आर्य सुरेश मलिक एवं प्रधाना श्रीमती प्रीति त्यागी चुने गए।

उपस्थित समस्त सदस्यों ने वर्तमान प्रधान आर्य सुरेश मलिक के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आर्य समाज में होने वाली समस्त गतिविधियां व कार्यक्रम इसी प्रकार गतिमान रहेंगे और आर्य समाज हमेशा की भांति इसी प्रकार सामाजिक आंदोलन व राष्ट्रहित के मुद्दों का केंद्र बना रहेगा।
नवनिर्वाचित प्रधान आर्य सुरेश मलिक ने उपस्थित समस्त सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि मैं आर्य समाज के कार्यकर्ता के तौर पर हमेशा की भांति महर्षि दयानंद के दिखाएं मार्ग पर अपने पूर्ण सामर्थ्य व कर्मठता से कार्य करता रहूंगा और आर्य समाज में अन्य नए-नए प्रकल्प शुरू करने की जरूरत बताई और सभी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी आप सब का इसी प्रकार सहयोग व समर्थन मिलता रहेगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों चाहे वह बच्चे हों,युवा वर्ग हो महिला वर्ग हो, सभी के शारीरिक, बौद्धिक व आत्मिक विकास के कार्य किए जाएंगे।

प्रसाद वितरण के पश्चात चुनाव कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर आर्य समाज के गणमान्य सदस्यों में मुख्य तौर पर श्री भगवान सिंगला, सौरभ आर्य, राजकुमार त्यागी, सुधीर शास्त्री, के एल छोकर, धर्मवीर आर्य, प्रिंसिपल जयपाल सिंह, निशांत आर्य, कंवल सिंह, धर्मपाल सिंह, चन्द्र पाल आर्य, प्रिंसिपल नफे सिंह, सिद्धार्थ छोकर, दीपक सिंगला, बिजेंद्र शर्मा, दीपक त्यागी, विकास त्यागी, सुलेख चंद रोहिला, परवीन रोहिला, दिनेश संधू, विकास रुहल, राजबीर आर्य, करतार सिंह तंवर, राजेश लूथरा , योगाचार्य राजवीर बेनीवाल, ज्ञानीराम कौशिक, सुनीता आर्या, सुमित्रा आर्या, कुसुमलता आर्या, व मधु शास्त्री आदि मौजूद रहे।

