
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला, 20 अगस्त:
कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा के बड़े भाई एवं राज्य सभा सांसद कार्तिक शर्मा के मामा मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे चंद्र कुमार भनौत का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। चंद्र कुमार भनौत के निधन का समाचार सुनते ही पंचकूला ज़िले के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। ज़िले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता निधन की खबर लगते ही शोक प्रकट करने पार्टी मुख्यालय पंचकमल पहुँचने लगे। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने अपने शोक सन्देश में कहा कि कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा के बड़े भाई का निधन पूरे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ज़िले का हर कार्यकर्ता शोक संतप्त है और परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना कर रहा है। अजय मित्तल ने कहा, इस दुःख की घडी में भाजपा परिवार कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा और उनके परिवारजनों के साथ मज़बूती से खड़ा है।
