
राजेंद्र कुमार होटला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
शनिवार को सोहना कस्बे में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर मंदिरों में जगह- जगह हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोहना कस्बे की अनाज मंडी स्थित छोटी हनुमान बगीची में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंच कर पूजा अर्चना कर मथ्था टेक मन्नत मांगी। वही सुबह 9 बजे से हवन यज्ञ आरती कर 12 बजे से आरंभ हुए विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद लिया। वही दूसरा भण्डारा अलवर रोड़ पर एक्सचेंज के समीप वाले हनुमान मंदिर में यहां भी हवन,पूजा पाठ के बाद हलवा, पूरी,सब्जी का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही लाइंस क़ल्ब सोहना सिटी संस्था द्वारा अम्बेडर चौक बाईपास पर प्रसाद का वितरण किया गया ! भण्डारे के आयोजकों ने बताया की देर शाम तक चले भंडारे में सैकड़ो सेवादारों ने व्यवस्था में सहयोग किया। आयोजकों की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
