
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
पंचकुला में दिशा मार्ग द्वारा भारत ग़ौरव सम्मान आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पटियाला की एस पी श्रीमती सुनीता रानी विशेष तौर पर उप्लब्ध रहीं व उनके द्वारा पंचकुला में लम्बे अरसे से समाज सेवा के हित में कार्य करती आ रही संस्था ख़ालसा यूथ क्लब पंचकुला के प्रधान सरदार विपिन प्रीत सिंह को उनकी टीम द्वारा किये गए कार्यों के लिए सन्मानित किया गया। इस मौके पर विपिन प्रीत सिंह ने सबसे पहले तो सभी आयोजकों का व मुख्य अतिथि जी का धन्यवाद किया व बताया की उनकी टीम पिछले कईं वर्षों से समाज सेवा के कार्य करती आ रही है जैसा की ब्लड डोनेशन कैंप, ऑर्गन डोनेशन कैंप, ज़रूरत मंद लोगों को कपड़ों की डोनेशन, टूटी हुई सड़कों के गड्ढे भरना, रेजिडेंशियल एरिया में शराब का ठेका खुलने से पहले बंद करवाना, रेजिडेंशियल एरिया में मोबाईल टावर लगने से रोकना अथवा ऐसे और भी अन्य प्रकार के कार्य। विपिन प्रीत सिंह ने बताया की उनकी संस्था सभी धर्मों से ऊपर उठकर सिर्फ़ इंसानियत के कार्य करती है जिसके लिए अभी कुछ ही समय पहले खालसा यूथ क्लब द्वारा इंसानियत की छबील भी लगायी गयी थी व लोगों को इंसानियत के प्रति जागरूक भी किया गया था। विपिन प्रीत ने यह भी बताया की उनकी टीम आने वाले समय में भी ऐसे लोक भलाई के कार्य करती रहेगी तथा जितना हो सकेगा लोगों की मदद करती रहेगी। इस मौक़े पर टीम के उपप्रधान प्रभजोत सिंह, बिक्रमजीत सिंह तथा युवराज सिंह मौज़ूद रहे।
