दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
फगवाड़ा 31 जनवरी (शिव कौड़ा) ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में विश्व कैंसर केयर यू.के. के सहयोग से स्वर्गीय मक्खन सिंह जौहल की मधुर स्मृति में कैंसर कैंसर का फ्री जांच एवं जागरूकता शिविर बृहस्पतिवार 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जा रहा है। जानकारी देते हुए ब्लड बैंक के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि शिविर के दौरान महिलाओं के स्तनों के लिए मैमोग्राफी टेस्ट, गर्भाशय के लिए पैप स्मीयर टेस्ट, पुरुषों के लिए प्रोस्टेट जांच के लिए पीएसए टेस्ट के अलावा रक्त कैंसर, मुंह और गले के कैंसर तथा हड्डियों के परीक्षण पूर्णत: नि:शुल्क किए जाएंगे। जरूरतमंदों को उचित सलाह देने के साथ शुगर और बीपी की जांच भी की जायेगी। इसके अलावा कैंसर जागरूकता हेतु पर्चे वितरित किये जायेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी निवासियों को इस नि:शुल्क जांच शिविर का अधिकतम लाभ उठाने का खुला निमंत्रण भी दिया।

