
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि जिन नवोदित युवा नेताओं के घर में राजनीति होती है मतलब जिनकी पृष्ठभूमि राजनीतिक होती है वह आमतौर पर राजनीतिक मामलों में सामान्य जनो से ज्यादा प्रभावी होते हैं और उनकी परफॉर्मेंस तुलनात्मक दृष्टि से थोड़ी ज्यादा और कारगर होती है। कहने का मतलब यह भी है कि जिनके दादा परदादा राजनीतिज्ञ हैं, नेता है उनके बच्चे अमूमन राजनीति में स्वभाव से ही प्रभावशाली होते हैं यह बात कैथल से कांग्रेस के विधायक आदित्य सूरजेवाला ने साबित की है, उनकी योग्यता और परफॉर्मेंस को विधानसभा में विशेष तौर पर महसूस किया गया और विधायक के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन की हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने भी उनकी विशेष तौर पर प्रशंसा की।
विधानसभा में देखा गया कि आदित्य सुरजेवाला की बॉडी लैंग्वेज डायलॉग डिलीवरी और तर्कपूर्ण प्रस्तुति एक मंजे हुए युवा नेता जैसी थी । इसे पक्ष विपक्ष सबने महसूस किया और उनके प्रभाव को भी स्वीकार किया। आदित्य ने यह साबित कर दिया कि वह अपने पिता और दादा की तरह राजनीति में बड़ी कामयाबी हासिल करने की कुव्वत रखते हैं। वे भविष्य में राजनीति में बड़ा रुतबा हासिल कर सकते हैं वह पहली बार विधायक बनकर आए हैं ।पहली बार ही चुनाव लड़ा है और उस विधानसभा क्षेत्र से लड़ कर और जीत कर आए हैं जहां से उनके पिता और दादा दोनों विधायक रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि आदित्य सूजी वाला जहां अनुशासित नजर आते हैं वहीं वह अपने काम और जिम्मेदारी के प्रति भी समर्पित दिख रहे हैं ।निश्चित तौर पर उनका भविष्य उज्जवल है। क्योंकि पूत के पांव पालने में ही नजर आने लगते हैं।
