
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
सोमवार को तीन संशोधन कानून – “पंचायती राज”, “नगर पालिका/परिषद” तथा “नगर निगम” पेश किए गए ।
तीनों कानूनों में साफ़ कहा है कि आरक्षण के निर्धारण करते हुए BC-A/BC-B की जनसंख्या को “आधा “ गिना जाएगा ।
यानी अगर बैकवर्ड की संख्या 100 है तो आरक्षण देते हुए उसे 50 गिनेंगे ।
BC – A / BC – B को पंचायतों /स्थानीय निकायों में 27% आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा?
कांग्रेस विधायक, आदित्य सुरजेवाला ने तीनों कानूनों में BC-A/ BC-B की संख्या को पूरी गिने बारे, यानी 100 में से 100 गिने जाने बारे, संशोधन कानून पेश किया गया। BJP सरकार ने विधानसभा में बहुमत का इस्तेमाल कर BC- A/BC-B के हक में लाया गया कांग्रेस विधायक आदित्य का संशोधन ख़ारिज किया, बल्कि BJP विधायकों ने इसका विरोध भी किया ।
कांग्रेस विधायक, आदित्य सुरजेवाला का दूसरा संशोधन जिसमें सभी नगर पालिकाओं, नगर परिषदों/पंचायतों में BC-A/BC-B के साथियों को 27% आरक्षण देने का प्रावधान था, उसे भी BJP सरकार ने ख़ारिज कर दिया ।
यही BJP का बैकवर्ड विरोधी असली चेहरा है ।BJP सरकार के लिए मेहनतकश बैकवर्ड समाज वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करने की चीज है, अधिकार और बराबरी का दर्जा देने के लिए नहीं ।
