दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है ।वह 17 सितंबर को पंचकूला की दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इससे पहले पंचकूला स्थित भाजपा की कार्यालय पंच कमल में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में श्री सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव अनिल विज और कृष्ण बेदी की ओर से किया गया ।जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।
इस अवसर पर भाजपा के दो पर्यवेक्षक गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी उपस्थित थे। इसके बाद नवनिर्वाचित नेता नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू लक्ष्मण से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
पंच कमल में बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी हरियाणा प्रदेश में किसी दल ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की है । उन्होंने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी की नई व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में नौकरियों के मामले में नेताओं को जेल जाना पड़ा इसी बैक ग्राउंड से भाजपा ने नई कार्य संस्कृति की शुरुआत की।
इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का 10 वर्ष का संकल्प और मेहनत तो है ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह संकल्प भी है जो उन्होंने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी के रूप में काम करते हुए लिया था।उन्होंने कहा कि हरियाणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसीलिए विशेष लगाव भी है।

