दक्ष दर्पण समाचार सेवा कालका
आम आदमी पार्टी के सचिव और जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश गुर्जर ने पिंजौर में अपना कार्यालय खोलने के बाद जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।
उन्होंने इसकी शुरुआत शानदार तरीके से धर्म स्थलों पर जाकर वहां सेवा करने वाले संत फकीरों और धार्मिक लोगों से संपर्क किया और उन्हें नोटों की मालाए भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। श्री गुर्जर कई गोगा मेडिओ पीर स्थानों और अन्य धर्म स्थानों पर गए। उन्होंने हल्के में अपने काफी सहयोगियों परिचितों और शुभचिंतकों से भी भेंट की।
