
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव चाहडो़,मामली, सलेमपुर बांगर,लेदा खास,जटेहडी, महमूदपुर,बुढेडी,अरनौली,पोंटी, शाहपुर, ग्रीन विहार, मुखर्जी पार्क, दुर्गा गार्डन,तुगलपुर, फेरूवाला, ताहरपुर, सलेमपुर खादर आदि बहुत से क्षेत्रों में हजारों लोगों के साथ संवाद करते हुए कहा कि भाईयों यह लोकसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, यह चुनाव तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। यह चुनाव भारत देश और प्रदेश को विकसित बनाने का चुनाव है। हरियाणा और देश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता नरेंद्र मोदी से प्यार करती है और तीसरी बार जनता ने भाजपा को 400 पार करने का मन बना लिया है।हरियाणा में भाजपा सरकार ने गरीब युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरी दी और वो भी योग्यता के आधार पर। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जिसने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो संविधान निर्माता भारत रत्न डा. अम्बेडकर का सम्मान भी किया और उनके पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने नीति बनाकर किसानें की जमीनों को सुरक्षित किया है। आज किसान अपनी मर्जी से अपनी जमीनों का रेट तय करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान और दुनिया में बढ़ा है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को विकसित करने का संकल्प लिया है, इसलिए 25 मई को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा के पक्ष में बंतो कटारिया को समर्थन व आशीर्वाद देते हुए राष्ट्र हित में मतदान अवश्य करें।
इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ठाठ सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख काला राम सलेमपुर, जयचंद सिटी, सरपंच संदीप सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,रमेश चाहडो, सन्नी मलिक, इंद्रप्रीत सिंह, सुशील मित्तल, जयकुमार , भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, संजीव फेरूवाला,नैब सिंह सलेमपुर, इकबाल पौंटी आदि बहुत से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे
