
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़
जेजेपी के व्हिप के बावजूद विशेष अधिवेशन में सदन में पहुंचे जेजेपी के चार विधायक।
फ्लोर टेस्ट से पहले निकल बाहर।
हरियाणा के नवगठित मंत्रिमंडल के फ्लोर टेस्ट में के लिए बुलाए गए विशेष अधिवेशन में जननायक जनता पार्टी ने सदन से अनुपस्थित रहने के संदेश के साथ व्हिप जारी किया था ।इसके बावजूद जेजेपी के 4 विधायक सदन में पहुंच गए। इनमें रामकुमार गौतम ईश्वर सिंह जोगीराम सिहाग और देवेंद्र बबली के नाम सामने आए ।बाद में यह भी विधानसभा से चले गए । इस मामले में व्हिप का उल्लंघन करने पर विधायकों की सदस्यता पर भी खतरा मंडरा सकता है परंतु व्यवहार में इस मामले में स्पीकर का विवेक सर्वाधिक निर्णायक रहता है ।वैसे पता चला है कि जेजेपी के कई विधायक आज भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं ।इनकी संख्या अभी बताना कठिन है यदि यह संख्या 7 तक पहुंच गई तो जेजेपी विधायकों का भाजपा में विलय माना जाएगा। यह काम आज भी हो सकता है। ऐसा हुआ तो हरियाणा विधानसभा में भाजपा विधायक दल की संख्या 48 तक पहुंच जाएगी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी को किसी निर्दलीय विधायक के समर्थन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
