
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
अलवर -: शहर के एक हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है. वार्ड बॉय पर अस्पताल में भर्ती महिला से रेप करने का आरोप लगा है. घटना की सूचना के बाद शिवाजी पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. शिवाजी पुलिस थाना प्रभारी राजपाल चौधरी ने बताया कि सोमवार की शाम को अस्पताल में एक महिला मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. महिला ने वार्ड बॉय पर रेप करने का आरोप लगाया है. मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आईसीयू वार्ड में पर्दे लगाता नजर आ रहा है, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.
