
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.comपंचकूला : वार्ड नंबर 9 के पार्षद राजेश कुमार निषाद ने अपने साथियो के साथ मिलकर अभयपुर गांव में एक सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम रखा जिसमें सेंकड़ों की संख्या में वार्ड निवासियों ने हिस्सा लिया ।उनका य़ह आयोजन एक सभा में तब्दील हो गया ।इस कार्यक्रम में जजपा के पूर्व शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग मुख्य अतिथि थे । सिहाग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्षद राजेश निषाद एक कर्मयोगी है जो हर वक्त अपने वार्ड के विकास व लोगों की भलाई के बारे में लगा रहता है। सिहाग ने कहा कि राजेश कुमार के प्रयासों से गांव अभयपुर की काया पलट हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों पहले जब हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस वार्ड में आए तो राजेश निषाद ने यहां की समस्याओं से उनको अवगत कराया था। सिहाग ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के आदेशों से तथा राजेश के प्रयासों से काफी समस्याओं का समाधान हो चुका है तथा बाकी बची हुई दिक्कतें भी जल्द ठीक हो जायेगी।
इस अवसर पर राजेश निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि उसका केवल एक ही सपना है कि उनके वार्ड के हर निवासी की जिदगी खुशहाल हो, सबको पीने का साफ़ पानी मिले,क्षेत्र में अच्छी साफ़ सफाई हो, वार्ड में सीवरेज कि समस्या का पूरा समाधान हो तथा गलियाँ अच्छी तरह से पक्की हो।उन्होंने कहा कि वो अपनी तरफ से वार्ड के लोगों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करते रहते हैं चाहे राशनकार्ड का मामला हो या कोई अन्य कार्य हो। उन्होंने आये हुए सभी वार्ड वासियों को इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर धन्यवाद भी दिया ।
इस अवसर पर वार्ड में पानी की सप्लाई , गंदे पानी की निकासी एवं सीवरेज की समस्या का हल निकालने पर इस क्षेत्र में तैनात हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सत्यवान शर्मा को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम में जिला जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक के सी भारद्वाज, जिला खेल प्रकोष्ठ के संयोजक सुरिन्दर चड्डा, जिला महासचिव ईश्वर सिंहमार,राजेन्द्र मेहरा, कर्म सिंह चहल , जगदीश तंवर, हीरामन वर्मा,अश्वनी, राजेश साहनी, डॉ रमेश कुमारी मलिक,मुन्नी देवी, रिंकू, बजरंग, रोहन आदि हाजिर थे।
