दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
डेरा बस्सी, 28 जनवरी राजिंदर कौर
पटियाला लोकसभा से सांसद परनीत कौर को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने का मामला अभी भी बयानों तक ही सीमित है, उन्हें अभी तक पार्टी से निष्कासन का कोई नोटिस नहीं मिला है, जबकि वह एक साल पहले मिले कारण बताओ नोटिस का जवाब दे चुकी हैं। यह विचार लोकसभा सांसद प्रणीत कौर ने व्यक्त किये वो डेरा बस्सी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सैनी की मां जागीर कौर और वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजपूत के पिता राम रतन की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
इस मौके पर महारानी परनीत कौर ने अकाली दल बीजेपी के अंदरूनी समझौते की चर्चाओं के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। पटियाला लोकसभा अकाली दल के खेमे में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हलके की जनता उन्हें चाहती है और लोगों के प्रति उनके मन में बेहद प्यार है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के दो साल के कार्यकाल से लोग तंग आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी को नुकसान होगा। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भूपिदान सैनी के गृह गांव देवीनगर में माता जागीर कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर उनके बच्चे भी समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजपूत के आवास पर उनके पिता राम रतन प्रसाद जो भारतीय वायुसेना मैं सेवाएं दे चुके थे है । उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा पिता की बदौलत यह परिवार समाज सेवा में भी बड़ा योगदान दे रहा है। इस मौके पर साहित्य सभा डेराबस्सी के चेयरमैन गुरबचन सिंह, स्टेट अवार्डी मास्टर जसविंदर नैयर, अमर चावला, एडवोकेट जसपाल सिंह दपर और पत्रकार ने मौजूद थे।

डेरा बस्सी में लोकसभा मेंबर परनीत कौर सीनियर पत्रकार मनोज राजपूत के घर उनके पिता के निधन के बाद अफसोस प्रकट करते हुए।
