दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
नरवाना, 10 दिसंबर, (नरेन्द्र जेठी) पुलिस ने सडक़ों पर तेज गति से वाहन दौडऩे वाले व अपनी मोटरसाइकिल पर साइलेंसर बदल कर पटाखे छोडने वाले चालकों के खिलाफ एक विशेष मुहिम छेड़ी है। जिसके तहत *पुलिस अधीक्षक जीन्द श्री सुमित कुमार* ने जिला पुलिस के तमाम एसएचओ, चौकी इंचार्ज को निर्देश दिये है कि उनके एरिया में एक विषेष अभियान के तहत बुलेट मोटरसाइकिल पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले दुकानदार, वाहन मालिक व बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने वाले चालकों के लिखाफ भी कार्यवाही की जाए और मोटरसाइकिल पर लगे अवैध साइलेंसर को भी नष्ट किया जाए ताकि उसका दुबारा उपयोग ना किया जा सके। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे साइलेंसर बदल कर पटाखे बजाने वाले मोटरसाईकिल का नम्बर व्हाट्सअप के माध्यम से मोबाईल नम्बर 8814011521 (एसएचओ यातायात), 01681245711 पुलिस कंट्रोल रूम जीन्द व 8814011554 फीडबैक सेल इंचार्ज जीन्द पर दें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाही अमल में लाई जा सके सुचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वाले युवाओं द्वारा अमानक साइलेंसर लगाकर तेज गति से शहर की अंदरूनी सडक़ों पर वाहन दौड़ाया जाता है और साइलेंसर के माध्यम से पटाखे बजाए जाते हैं जिससे आमजन में डर का माहौल पैदा होता है। जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा कडे कदम उठाये जा रहे है

