
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। नरवाना, 10 दिसंबर, (नरेन्द्र जेठी)आज बदोवाला टोल पर संयुक्त किसान मोर्चे की चांद दनोदा, किसान सभा, चंद्रभान दबलैन, नरवाना खाप , गंगा सिंह लोचब, घासी राम यूनियन, चंदू राम उझाना खाप, बलवान सिंह बीयूके यूनियन की अध्यक्षता में एक महापंचायत का आयोजन किया गया । आज की महापंचायत में किसानों के अतिरिक्त अनेक जन संगठनों, रिटायर कर्मचारियों ने शिरकत की । मंच सांझा करते हुए मास्टर बलबीर सिंह राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा ने कहा कि शनिवार को गीगनाऊ में संयुक्त किसान मोर्चे और खाप पंचायतों की हुई मीटिंग में जे पी दलाल कृषि मंत्री हरियाणा सरकार का व्यक्तिगत और राजनिति विरोध करने का फैसला लिया गया । नरवाना धरने के साथियों ने पहले ही जे पी दलाल के बयान का 9 दिसम्बर को टोल पर विरोध करने का फैसला लिया था, परंतु कल लोहारू के गिगनाऊ में महापंचायत के कारण 10 दिसम्बर को धर्मगढ़ टोल महापंचायत करने का फैसला लिया गया था । सवाल केवल जेपी दलाल का नहीं है, महिलाओं के मान समान को रौंदना, उनकी अस्मिता को तार तार करना, महिलाओं के साथ घेर अन्याय है । किसानों की मां ,बहन ,बेटियों को भगोड़ी बताने वाला अपने आप को किसान किस मुंह से कह सकता है । बहु बेटी पूरे समाज की होती हैं । भाजपा और जेजेपी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर होता है,ये लोग जो कहते हैं ,वो काम कभी करते नहीं और जो काम करते हैं उसे कभी कहते नहीं । लोक लाज को ताक पर रख कर कुछ भी बयान गाहे बगाहे देते रहते हैं । जोगिंदर सिंह नैन भी महापंचायत में मंच सांझा करते हुए भाजपा सरकार की कथनी और करनी का विरोध किया और समय रहते सीमा में रहने का सुझाव भी दिया वरना हम सीमा में रखना भली भांति जानते भी हैं ।आज की पंचायत में गिगनाउ महापंचायत को लागू करने का फैसला लिया गया । आज की महापंचायत में सैंकड़ों सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की ।
नरवाना : बदोवाला टोल पर संयुक्त किसान मोर्चे की महापंचायत का आयोजन
