दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। नरवाना, 10 दिसंबर, (नरेन्द्र जेठी) अब सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करना भारी पडेगा। जिला पुलिस इन जैसे लोगों पर नजर रख रही है। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर जिला पुलिस नजर रखे हुए हैं। जल्द ही ऐसे लोगो की सूची तैयार कर रहे हैं इस संबंध में पुलिस ने 5 मुकदमें भी दर्ज किए हैं। जल्द ही उन्हे गिरफ्तार करने की कार्रवाई अमल में लाएगी। इसके साथ ही उसके असला धारको के शस्त्र लाइसेंस को रद्द करवाने की कार्रवाई भी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सोशल साइट्स पर इन दिनों हथियार के साथ अपनी फोटो पोस्ट करने का प्रचलन ब?ने लगा है। कुछ लोग तो कई हथियारों के साथ अपनी फोटो अपने शेयर करके दहशत फैलाने का प्रयास करते हैं। यह बिल्कुल ही गैरकानुनी है। सोशल मीडिया पर कई लोग इनके प्रभाव में आकर इनसे जुडने भी लगते हैं। सार्वजनिक तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है। बेशक किसी के पास लाइसेंसी हथियार हो लेकिन उसका सार्वजनिक प्रदर्शन पूरी तरह से गैर कानूनी है। यह असला लाइसेंस जारी करने के लिए तय शर्तों के उल्लंघन एवं असले के दुरुपयोग की परिधि में आता है। ऐसे में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का प्रावधान है। इसके साथ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ऐसे लोगों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो खिंचवाकर लगाने वालों की जानकारी देने वालों को पुलिस द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस सम्बन्ध में सीआईए स्टाफ जीन्द ईन्चार्ज के नम्बर 8814011510, डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज 8814011558, सीआईए स्टाफ नरवाना 8814011553, सीआईए स्टाफ सफीदों 8814011593 व जुलाना सीआईए स्टाफ इंचार्ज 7056766777 पर सूचना दे सकते हैं इस बारे सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।

