दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
चण्डीगढ़ ।

रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक तौर पर सक्रिय स्थानीय नेत्री श्रीमती नीलम का ध्यान अहलावत भारतीय जनता पार्टी के की नीतियों के प्रसार प्रचार और सरकार की उपलब्धियो को लेकर जनता के बीच जाने का क्रम लंबे समय से जारी रखे हुए हैं।

चेयरपर्सन और प्रभारी महिला मोर्चा रोहतक लोकसभा क्षेत्र श्रीमती नीलम कादयान अहलावत ने बेरी हल्का के प्रसिद्ध गांव भापड़ौदा में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया और जन संवाद कार्यक्रम के तहत समस्याएं सुनी ।साथ ही हरियाणा सरकार व केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


