

दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। बी आर एस पी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर भारत के प्रभारी पृथ्वीराज राज पूर्व डी जी पी
ने बताया कि 22 अक्टूबर रविवार को कैथल में बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी (BRSP) की हरियाणा राज्य प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित की गई। बहुजन समाज के उत्थान् व कल्याण से संबंधित कई गंभीर मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया व निर्णय लिए गये । बहुजन समाज जो 85% होते हुए भी आज तक हरियाणा में सत्ता से वंचित है को सत्ता तक पहुँचाने के लिए रणनीति तैयार की गई। साहेब कांशी राम के बहुजन आंदोलन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए प्रदेश के बुद्धीजीवी व सशक्त नेता पार्टी के साथ जुड़ते जा रहे हैं। आप सभी के सहयोग से हम जल्द ही अपनी मंज़िल तक पहुँचेंगे और बाबा साहेब अंबेडकर व साहेब कांशी राम के सपने को पूरा करने में कामयाब होंगे। हमारा ये प्रयास रहेगा कि अब बहुजन आंदोलन की प्रयोगशालाओं को उत्तर प्रदेश के साथ साथ हरियाणा,पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान व जम्मू एवं कश्मीर में भी स्थापित किया जाये ताकि हमारी आने वाली पीढियों का भविष्य उज्जवल बन सके । इस मीटिंग में श्री जरनैल सिंह पूर्व (जज), अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी, श्री लाल चंद संगठन मंत्री हरियाणा प्रदेश बी आर एस पी, श्री करम वीर बौद्ध वरिष्ठ कर्मचारी नेता, श्री शिव राम एडवोकेट, संयोजक लीगल सेल उत्तरी क्षेत्र हरियाणा बी आर ऐस पी, श्री बृज लाल कालका वरिष्ठ बहुजन समाज नेता, श्री रोहतास बेहबलपुर दलित एवं मार्क्सवादी चिंतक, श्री सुभाष बेदी वरिष्ठ दलित नेता, श्री ग़ज़े सिंह कैथल, श्री एच एस फ़नरा संत श्री रविदास धर्म चिंतक, श्री दिलीप सिंह तूफ़ान वरिष्ठ दलित नेता एवं नज़दीकी सहयोगी रहे साहेब श्री कांशी राम जी व अन्य साथी भी उपस्थित रहे ।
