दक्ष दर्पण समाचार सेवा
समालखा (पानीपत)

पानीपत जिले में जीटी रोड के आर पार स्थित विधानसभा क्षेत्र समालखा में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी शशिकांत कौशिक और उनके द्वारा विभिन्न तरीके से की जा रही समाज सेवा के चर्चे दूर-दूर तक होने लगे हैं ।लगातार दो बार चुनाव हारने के बावजूद पहले की तरह जन सेवा में संलग्न श्री कौशिक के बारे में लोग यह महसूस करने लगे हैं कि वे समाज सेवी पहले हैं और राजनीतिक व्यक्ति बाद में । चुनाव हारने के बावजूद शशिकांत कौशिक का जन सेवा का जज्बा लेश मात्र भी कम नहीं हुआ है ।वह जन सेवा के सारे संभव तरीके न केवल तलाशते रहते हैं बल्कि उन पर प्रैक्टिकल एक्सरसाइज भी करते हैं ।जिस तरीके से भी समाज की सेवा संभव है वह बड़े उत्साह के साथ और व्यावहारिक दृष्टिकोण के तहत इस पर काम करने लगते हैं और अनुमान से भी ज्यादा धन खर्च कर देते हैं।

पिछले दिनों भारी वर्षा के कारण यमुना नदी से सटे समालखा हलके के कई गांवों में पानी भरने से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया खाने पीने की दिक्कत भी आई तो शशिकांत कौशिक ने फौरन अपनी टीम को निर्देश दिए कि संबंधित सभी परिवारों को फूड पैकेट उपलब्ध कराये जाए और यह व्यवस्था डोर स्टेप पर की जाए। पाठक यह जानकर हैरान और विस्मित होंगे कि शशिकांत इंटरनेशनल ट्रस्ट ने फूड पैकेट से भरा ट्रक ले जाकर गांवों में खड़ा कर दिया इससे पहले बाकायदा मनादी कराई गई और लोगों को अपना-अपना एक-एक फूड पैकेट ट्रक से खुद ले जाने को कहा गया ।व्यवस्था इतनी व्यावहारिक थी की हर आदमी अपना पैकेट लेकर गया किसी ने दूसरा लेने की भी कोशिश नहीं की। इस दृश्य को गांव के सभी लोगों ने देखा। पता चला कि इस पैकेट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक मिर्च आदि सारी जरूरी चीजें शामिल थी और लगभग ₹1000 कीमत का राशन प्रत्येक परिवार को देने की व्यवस्था की गई थी।

इसके आगे शशिकांत कौशिक को एक और आइडिया यह आया कि दोपहिया वाहन पर सफर करने वाले हलके के लोगों को सुरक्षित हेलमेट भी दिए जाने चाहिए ।उन्होंने 28 जुलाई 2023 को हलके के बापौली क्षेत्र गाँव के गोयला, जलमाना अड्डे पर हनुमान चौक पर जरूरतमंद युवाओं को हेलमेट बनते तो पुलिस टीम के साथ एस एच ओ अतर सिंह भी उपस्थित थे।

क्षेत्र के लोग महसूस कर रहे थे कि हल्के में एक नेता तो ऐसा है जो सरेआम यह कहता है कि मैं पुलिस को कहूंगा कि बिना हेलमेट के किसी टू व्हीलर चालक का चालान न करे जबकि दूसरा नेता मतलब शशिकांत उनके बचाव की व्यवस्था अपने खर्चे से करने को आगे आ रहा है ।जाहिर है उसमें न छल कपट है न ड्रामेबाजी न हीं दिखावा। जनता के लिए समझने की बात है कि एक नेता तो झूठे नंबर बनाने के लिए लोगों को सड़क पर जोखिम मोल लेने के लिए प्रेरित कर रहा है दूसरा उन्हें सड़क पर सुरक्षा कवच देकर सकारात्मक कदम उठा रहा है।
ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पूरे पानीपत ज़िले और आस पास के आसपास के लगभग 20 हज़ार लोगों को हेलमेट वितरित किए जाने का लक्ष्य है। बताया गया है कि आई एस आई मार्का ये हेलमेट पूरी तरह सुरक्षित हैं और काफी महंगे भी है।
ट्रस्ट की ओर से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि हेलमेट आपको अनहोनी दुर्घटना से बचा सकता है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। यहां यह बताना जरूरी है कि शशिकांत कौशिक हलके के सभी धर्मस्थलों, स्कूल, शिक्षण संस्थाओं ,धर्मशाला और अन्य सामुदायिक स्थानो के अलावा जरूरतमंदों को वाटर कूलर, कूलर पंखे आदि निशुल्क देने में कोई देर नहीं लगाते। हल्के में एक निशुल्क फूड वन लंबे समय से गांव-गांव और शहरों में जा रही है इसकी जानकारी पूरे प्रदेश को है। उन्होंने पिछले दिनों संभलखा में एक शानदार लाइब्रेरी की भी व्यवस्था कर दी है। देखा जाए तो शशिकांत कौशिक को लेकर यहां हर समुदाय का व्यक्ति यह महसूस करता है कि इस तरह की सेवा वही व्यक्ति कर सकता है जिसमें यह स्वाभाविक और संस्कारी जज्बा विद्यमान हो। यह लोग भी महसूस करने लगे हैं कि शशिकांत कौशिक जन सेवक पहले है राजनीतिक व्यक्ति बाद में।
