
दक्ष दर्पण समाचार सेवा। dakshdarpan2022@gmail.com
डेरा बस्सी
भारत विकास परिषद् द्वारा डेराबस्सी द्वारा शारदा माता मंदिर में साधु नगर डेराबस्सी में 101 तुलसी के पौधे वितरित किए गए। के पौधों के वितरण के साथ-साथ लोगों को इसके लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया इस अवसर पर परिषद के प्रेस सचिव से परमजीत सिंह सैनी रम्मी ने तुलसी को आंगन का अमृत बताते हुए कहा कि तुलसी का पौधा जहां वायु को रखता है शुद्ध करता है वही हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व है । तुलसी के पौधे के बिना हिंदू घर अधूरा माना जाता है। तुलसी के बिना भगवान विष्णु और कृष्ण की पूजा अधूरी है हनुमान जी को तुलसी चढ़ाई जाती है और यह उन्हें बहुत प्रिय है आखिरी में घर में तुलसी का पौधा लगाएं। जन्म जवान जन्मांतर के सारे आप दूर हो जाते हैं तुलसी कई प्रकार की होती है जैसे राम तुलसी श्याम तुलसी श्री तुलसी विष्णु तुलसी वन तुलसी और नींबू तुलसी आदि लेकिन राम तुलसी और श्याम तुलसी ही घरों में रखी जाती है। तुलसी के पौधे में औषधीय गुण होते हैं इसकी पत्तियों से सर्दी बुखार झांसी मलेरिया सिरदर्द आदि भी ठीक हो जाते हैं। कई लोग तुलसी की माला भी पहनते हैं एकादशी एकादशी रविवार और ग्रहण के दिन तुलसी तोड़ना शुभ माना जाता है जिस गमले में तुलसी का पौधा हो उस गमले में दूसरा कोई पौधा नहीं लगाना चाहिए इसलिए हमें घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष श्री उपेश बंसल सचिव श्री बरखा राम केशियर नितेश जिंदल प्रोजेक्ट चेयरमैन कृष्ण लाल उपनेजा कार कोशिक तुषार कौशिक साधव जिंदल नरेश मल्होत्रा विनोद गुप्ता अमृतपाल सिंह मोदी हरीश गर्ग और भगतराम मौजूद रहे।
