
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रायपुर रानी/बरवाला। कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने ककराली से खानपुर गांव के इस रास्ते का दौरा किया। जो बरसात से खराब हो गया था और इस रास्ते की पुलिया पानी में बह गई थी। इस दौरान उनके साथ मौली गांव के पूर्व सरपंच संजीव भूरा मौली भी मौजूद थे। लोगों ने विधायक को बताया की स्कूल के बच्चों और आम लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग मुश्किलों के साथ खेतों से धंस और फंस कर निकल रहे थे। लोगों ने जब बताया की अधिकारी आए थे और रिपोर्ट भेजने की बात करके अपना पल्ला झाड़ गए। तभी संजीव राणा भूरा मौली आगे आए और उन्होंने कहा कि मैं अपने निजी खर्च के साथ इस रास्ते को आवाजाही के लिए शुरु करवा देता हूं और उन्होंने अपनी मशीन में गाड़ियां लगाकर जहां पर पुलिया पानी में बही थी। वहां पर मलबा गिरा कर अस्थाई रूप से रास्ता चला दिया है। विधायक प्रदीप चौधरी ने संजीव राणा की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि हमें ऐसे समाज सेवकों के सहयोग की जरूरत है। जो समाज में प्राकृतिक आपदा के समय में लोगों की भावनाओं को समझ कर काम करने के लिए आगे आते हैं। ग्रामीणों ने भी विधायक और मौली के पूर्व सरपंच संजीव भूरा का आभार व्यक्त किया। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा की बरसात से जो नुकसान हुआ है। पीड़ित लोगों को एक तो जल्द से जल्द मुवावजा दिया जाए और किसानों की जमीन और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। उसका भी मुबावजा दिया जाए। इसके अलावा रास्तों को तेजी के साथ ठीक किया जाए। जिन गांवों में पुलिया टूटने से संपर्क टूट गया है। उन्हें जरूर आवाजाही के लिए जल्द ठीक किया जाए।
