
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। चण्डीगढ़ पुलिस उपायुक्त गोहाना श्रीमती भारती डबास ने आज अपने कार्यालय में कावड यात्रा के मद्देनजर एक मीटिंग ली| इस मीटिंग के दौरान गोहाना क्षेत्र जिला सोनीपत के शिविर संचालक मौजूद रहे| मीटिंग के दौरान शिवभक्तों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने व सुरक्षा प्रदान करने बारे चर्चा हुई| इस बैठक में पुलिस उपायुक्त गोहाना श्रीमती भारती डबास ने शिविर संचालकों को उचित दिशा निर्देश दिए व उन्हें बताया कि अपने शिविरों को रोड से करीब 50 मीटर की दूरी पर लगायें ताकि यातायात भी सुचारू रूप से चलता रहे और आमजन को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े| इस बैठक के दौरान शिविर संचालकों ने पुलिस उपायुक्त गोहाना श्रीमती भारती डबास को बताया कि इस दौरान करीब 10 हजार शिव भक्त आ सकते हैं|

………………………..फोटो संलग्न
