
पकड़े नहीं जाते तो क्या पता और क्या कर जाते।
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा गुरुग्राम 30 जून । उप-निरीक्षक ललित कुमार, प्रभारी अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने विश्वसनीय शुत्रों के माध्यम प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गुरुवार को नजदीक श्मशान घाट गाँव बांस लाम्बी, गुरुग्राम से एक मोटरसाईकिल पर सवार 03 युवकों को अवैध हथियारों सहित काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपी युवकों की पहचान *हिमांशु, महेश व जरनेल* के रूप में हुई।
पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल पर सवार उपरोक्त *तीनों आरोपियों के कब्जा से 04 अवैध देशी कट्टे, 11 जिन्दा कारतूस व 01 मोटरसाईकिल बरामद* करने पर इनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की सम्बंधित धाराओं के तहत थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में अभियोग अंकित करके इन्हें अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इनके कब्जा से बरामद हुए हथियार आरोपी हिमांशु व जरनेल उत्तर-प्रदेश से करीब 08 हजार रुपयों में खरीदकर लाए थे तथा ये इन हथियारों सहित अपने उपरोक्त साथी महेश के साथ उसकी मोटरसाईकिल पर सवार होकर लूटपाट करने की वारदातों को अंजाम देते थे। ये कल दिनांक 29.06.2023 को भी महेश (उपरोक्त आरोपी) की मोटरसाईकिल पर सवार होकर व हथियारों से लैस होकर किसी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।
