
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चंडीगढ़
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में फार्मेसी विभाग को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा एम.फार्मेसी (फार्माकोग्नोसी) की अनुमति मिली है। इसके बाद विश्वविद्यालय ने एम.फार्मेसी के दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए है जिसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे भरकर विद्यार्थी को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभाग में जमा करवाने होंगे।

फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि एम.फार्मेसी में कुल 9 सीटें है। प्रथम मेरिट लिस्ट 24 जुलाई 2023 को जारी की जाएगी एवं प्रथम काउंसलिंग 26 जुलाई 2023 को आरंभ होगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते है।

Dr Sunil kumar
