दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
कालका

आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी के चलते, विधानसभा क्षेत्र कालका के मोरनी क्षेत्र में,पंचकूला के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल के मार्गदर्शन में प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में,सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जानकारी देते हुए रंजीत उप्पल ने बताया कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने वालों की होड़ लगी हुई है,क्योंकि लोग राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली से बेहद प्रभावित हैं। पंजाब में भी भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी जनता के हित के लिए कार्य कर रही है। अब जनता आम आदमी पार्टी का हरियाणा में सुशासन स्थापित करना चाहती है। ताकि लोगों को भ्रष्ट राजनीतिक दलों से और भ्रष्ट राजनेताओं से छुटकारा मिल सके। प्रदेश के हालत हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं विकास के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र कालका की बात करें तो पिंजौर,कालका, रायपुररानी, मोरनी में सड़कों के हालात सबके सामने है। क्षतिग्रस्त एवं जर्जर हो चुकी सड़कें जानलेवा साबित हो रही है, और कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मोरनी क्षेत्र की बात करें, तो यहां पर विकास और सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। रंजीत उप्पल ने कहा कि स्कूलों की बदहाली, इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खाते क्षेत्रवासी, और कई गांव में तो शमशान घाट भी नहीं हैं। लोगों को आम आदमी पार्टी में आशा की किरण नजर आने लगी है। यदि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी को सरकार बनती है तो
ना केवल दिल्ली और पंजाब में मिलने वाली सुविधाएं मिलेंगी बल्कि क्षेत्र का विकास होगा।
रंजीत पल्ले कहा कि जितने भी सदस्यों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता करें कि उनको पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस मौके पर प्रदीप ठाकुर, वीरेंद्र सिंह ,प्रेम सिंह ,कुलदीप सिंह, विनय, वीरेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, संजू ठाकुर, लेखराज ,खेम सिंह, खुशहाल सिंह, राजेंद्र कुमार, जसवंत सिंह, हरदीप सिंह, उदय सिंह, कैप्टन अमरजीत सिंह, बाबा गुरचरण सिंह,मक्खन सिंह एवं कई अन्य लोग मौजूद रहे।
