दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
चंडीगढ़,
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी चंडीगढ़ अल्पसख्यक विभाग की एक बैठक कांग्रेस कमेटी कार्यालय चंडीगढ़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ अध्यक्ष एचएस लक्की ने की। बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व नेता गण मौजूद रहे।
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लकी ने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर चल पड़ी है। आए दिन अन्य पार्टियां छोड़कर लोग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत करवाएं।
बैठक में चंडीगढ़ अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी अहमद अली, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लकी, चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सलीम भाटी, चंडीगढ़ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जाहिद परवेज खान और चंडीगढ़ कांग्रेस के सीनियर लीडर मोहम्मद सादिक साहब, चंडीगढ़ कांग्रेस के वाइस चेयरमैन हाजी यूनुस अंसारी, वाइस चेयरमैन कारी मुनीर, वाइस चेयरमैन रईस बाबू और चंडीगढ़ माइनॉरिटी सेल के जनरल सेक्रेटरी जीशान उल हक और जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद असलम आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रधान मोहम्मद आरिफ, डॉक्टर अनीश, दिलशाद अहमद, हाजी रहमतुल्लाह और ब्लॉक प्रधान राशिद राणा, दिलशाद अहमद, मोहम्मद नैयर, रियासत अली, मोहम्मद फारुख और मोहम्मद अली इन सभी ने भी अपनी पूरी टीम के साथ शिरकत की। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सलीम भाटी का स्वागत किया गया।

चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक के दौरान कार्यकर्ता व नेता गण।
