
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
खण्ड अटेली के गांव रामपुरा में पर्यावरण को समर्पित संस्था वाइब्रेंट रामपुरा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य और क्षेत्र में पर्यावरण मित्र के नाम से प्रसिद्ध युवा कुलदीप ने अपने जन्मदिवस के सुअवसर पर बरगद का पौधा लगाकर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देकर एक नई पहल की शुरुआत की।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष योगी प्रदीप निर्बाण ने युवाओं व ग्रामीणों से आह्वान किया कि इस वैश्विक जलवायु परिवर्तन के दौर में हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और उनका संरक्षण करें साथ ही साथ वैदिक काल से चली आ रही मनुष्य और प्रकृति की अभिन्नता द्वारा मानव जीवन में वृक्षों की महत्ता से अवगत करवाया।
