
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पिंजौर
घाटी वाला स्थित पंच पीरों के दरबार के गद्दीनशीन, रमन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कव्वालियों एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने शिरकत की। रंजीत उप्पल, पंज पीरों के आगे नतमस्तक हुए। आयोजकों ने सिरोपा डालकर उन्हें सम्मानित किया। रंजीत उप्पल ने बताया किस सूफी परंपरा में संगीत के माध्यम से परमात्मा के नाम का गुणगान किया जाता है। संगीत भी परमात्मा से मिलने का एक रास्ता बताया जाता है। उन्होंने बताया कि सूफी गायक की कव्वालियों ने समा बांध दिया। आयोजक एवं गद्दी नशीन रमन, बड़े भाई अशोक शर्मा का मैं धन्यवाद करता हूं कि जिन्होंने इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भाईचारे को बढ़ावा देते हैं, और मैत्री भाव पैदा करते हैं। ऐसे मौके पर सभी एक साथ मिलकर लंगर भंडारा ग्रहण करते हैं और परमात्मा का गुणगान सुनते हैं।
इस कार्यक्रम में रंजीत उप्पल के साथ अशोक शर्मा ,कैप्टन अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह, मक्खन सिंह मौजूद रहे।

