
बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट के दौरान पकड़ा गया।
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com गुरुग्राम । शनिवार को बीएसएफ 95-बटालियन, भोंडसी मैं बीएसएफ ट्रेड्समैन सिपाही की भर्ती के लिए फिजिकल एग्जाम के दौरान दूसरे की जगह फिजिकल देने आया युवक बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट के दौरान पकड़ा गया। आरोपी युवक की पहचान दीपक यादव के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ बीएसएफ 95 बटालियन, भोंडसी की तरफ से थाना भोंडसी, गुरुग्राम में शिकायत दी गई है।आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह दिनांक 29 मई को भी किसी अन्य युवक का फिजिकल एग्जाम दे चुका है, लेकिन आज वह बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट के दौरान पकड़ा गया।
