दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
रायपुररानी/बरवाला, 4 जून (संतोष सैनी)
खण्ड बरवाला के गांव रिहोड़ के एक गरीब परिवार से उठकर खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली पिंकी जांगड़ा द्वारा 80 किलो भार वर्ग में राष्ट्रीय स्तरीय आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने पर सरपंच नेहा रिहोड़, पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़, समाजसेवी अमीत शर्मा रिहोड़, देवेंदर शर्मा, गुरप्रीत नरेश, रामेश्वर शर्मा, राज कुमार, राम कुमार बतौड़, मुकेश शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने गांव रिहोड में पहुंचने पर सम्मानित किया।
गणमान्य लोगों ने महिला खिलाड़ी की सराहाना की-
सरपंच नेहा रिहोड़ ने नकद राशि देकर महिला खिलाड़ी पिंकी जांगड़ा रिहोड़ का मान सम्मान बढ़ाते हुए आगे बढ़ने का हौसला दिया। पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड व पूर्व सरपंच अमित शर्मा ने कहा कि गांव रिहोड़ के एक गरीब परिवार से ऊपर उठकर खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली पिंकी जांगड़ा की बदौलत आज गांव व इलाके का नाम रोशन हो रहा है जो गरीब परिवार से संबंधित होने के बावजूद भी कुछ कर गुजरने का का सपना पाले हुए हैं। पिंकी जांगड़ा रिहोड़ अपने दृढ़ इच्छाशक्ति की वजह से जिंदगी में कामयाबी हासिल करना चाहती है।
महिला खिलाड़ी पिंकी जांगड़ा ने बताया कि मेरे परिवार में चार बच्चे हैं और उसके पति राज मिस्त्री का काम करते है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब स्थित दी ग्रेट खली की एकेडमी जालंधर में प्रैक्टिस कर रही है। मुझे बचपन से ही खेलने का बहुत शौक था। आज मुझे सरपंचों व समाज सेवियों द्वारा जो मान सम्मान दिया गया ये सम्मान मुझे आगे बढ़ने की ताकत देगा और मुझे अपने गांव व इलाके का नाम रोशन करने मौका मिलेगा।

पिंकी जांगड़ा को सम्मानित करते सरपंच साहिबान
