
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com कालका
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। जिला पंचकूला के जिला स्तर पर कई पदाधिकारी कालका से नियुक्त किए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची में रंजीत उप्पल को जिलाध्यक्ष, ईश्वर सिंह को जिला उपाध्यक्ष, राकेश शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, कैप्टन अमरजीत सिंह को जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक विंग, चिंतामणि भारद्वाज को पूर्व कर्मचारी विंग का जिलाध्यक्ष, गुरप्रीत सिंह करणपुर को व्यापार प्रकोष्ठ का संयुक्त सचिव, अंजू भौरिया को जिला उपाध्यक्ष महिला विंग, पूनम शुक्ला को महिला विंग की जिला सचिव, फारूक नंबरदार को यूथ विंग का संयुक्त सचिव, एवं सुखदेव सिंह को व्यापार प्रकोष्ठ का संयुक्त सचिव बनाया गया।जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने बताया कि बहुत जल्द सभी को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कालका से हमारे अनमोल कार्यकर्ताओं को जो भी जिम्मेदारी मिली है,सब मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। रंजीत उप्पल ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का, इन नियुक्तियों के लिए धन्यवाद दिया, और कहा की हमारी पूरी टीम तन मन और धन से आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस कर जुट चुके हैं। अपनी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाएंगे। उन्होंने कहा आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है । एक सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कालका की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं की जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी।
