
यशपाल बेनाम
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com भाजपा के कुछ नेता और उनके समर्थक हिंदू मुस्लिम संबंधों को लेकर कुछ भी कहते हो, कुछ भी मानते हो ,लव जिहाद जैसे विषयों को लेकर कितने ही आक्रामक नजर आते हो परंतु उत्तराखंड राज्य में पौड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम जो हिंदू हैं अपनी बेटी के मुस्लिम युवक से हो रहे विवाह को लेकर कतई भी विचलित या परेशान नहीं है। इस बारे में उनका दो टूक जवाब यह है की बच्चों को अपने फैसले लेने का पूरा हक है इस पर किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। लोग क्या कह रहे हैं क्या कर रहे हैं इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। मुस्लिम युवक के साथ भाजपा नेता की बेटी की शादी का शादी का कार्ड वायरल होने के बाद प्रदेशभर में इसकी चर्चा हो रही है। अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद अब भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम का बयान सामने आया है।

भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि ये 21वीं सदी है और बच्चों को अपने फैसले लेने का पूरा हक है। इस पर किसी को भी एतराज नहीं होना चाहिए। दरअसल, यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी अमेठी निवासी रईस अहमद के बेटे मोनिस से हो रही है। शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे धर्म से जोड़कर देख रहा है तो कोई किसी तरीके से।
एक चैनल ने इस मामले को लेकर यशपाल बेनाम से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि लोग क्या कह रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 21वीं सदी है। अब नई पीढ़ी अपना भविष्य खुद तय कर रही है। हम दोनों परिवार दोनों बच्चों की खुशी व बेहतर भविष्य के लिए आपसी रजामंदी से शादी कर रहे हैं। विवाह संपूर्ण हिंदी रीति रिवाज से होने जा रहा है।
