
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
दिसंबर में नगर निगम चंडीगढ़ के चुनाव होने जा रहे हैं। दिसंबर के अंत में जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे तो लोग फरवरी में पंजाब के विधानसभा के चुनाव के परिणाम का मोटा-मोटा अंदाजा लगाने की स्थिति में होंगे।
नगर निगम के चुनाव के परिणामों से यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन कितने पानी में है ।खासतौर पर आम आदमी पार्टी की स्थिति यह बता देगी कि पंजाब में भगवंत मान मुख्यमंत्री के रूप में कितने स्वीकार्य हैं ।
चंडीगढ़ के मतदाताओं का रुझान जिनकी रुचि पंजाब की राजनीति में है ,अपनी राय देकर आम आदमी पार्टी की पंजाब की सरकार की परफॉर्मेंस को जांचने का भी काम करेंगे।
कांग्रेस की ओर से पंजाब में चुनाव जीतने का दावा किया जा रहा है। इस दावे की पड़ताल चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव भी जरूर होगी।
। हम सबको पता है कि चंडीगढ़ में सांसद कांग्रेस का है यदि निगम चुनाव में कांग्रेस अच्छी परफॉर्मेंस नहीं दे पाई तो इसकी चिंता चंडीगढ़ के सांसद, पार्टी और पंजाब में चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस के नेताओं की नींद हराम कर सकती है। चुनाव में माहौल बनाने के लिए विख्यात भारतीय जनता पार्टी के लिए भी चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। सिटी ब्यूटीफुल में अच्छी परफॉर्मेंस दिखाकर भाजपा के नेता इसे पंजाब चुनाव में भुनाने की चेष्टा करेंगे।
देखा जाए तो चुनाव की तैयारी और प्रबंधन में आम आदमी पार्टी सशक्त भूमिका में नजर आ रही है ।पार्टी ने उम्मीदवारों की एक सूची भी जारी कर दी है। 26 नवंबर से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं।
चंडीगढ़ नगर निगम के पिछले आम चुनाव (24 दिसंबर 2021 को हुए मतदान और 27 दिसंबर 2021 को घोषित नतीजों) में किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) 14 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा के 12 कांग्रेस के 8 और अकाली दल का एक पार्षद बना था ।बाद में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई पार्षद भाजपा में शामिल हो गए।
निगम चुनाव को लेकर सभी दलों में बैठकों के दौर चल रहे है और जीतने वाले उम्मीदवारों का पता लगाया जा रहा है।इस बार चंडीगढ़ में निगम चुनाव बहुत ही रोचक होने जा रहे हैं।
