
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
जालंधर। आज जालंधर में ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया (Human Rights Council India) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बैठक में पंजाब अध्यक्ष हनी तलवार ने प्रबल उप्पल को जालंधर जिला अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर नेशनल प्रेसिडेंट एंटी क्राइम सेल हनी गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने, मानव अधिकारों की रक्षा करने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नवनियुक्त जालंधर जिला अध्यक्ष प्रबल उप्पल के नेतृत्व में परिषद की टीम जनहित के कार्यों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाएगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 नवंबर, बाल दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर जेन-ज़ी’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी, विशेषकर जेन-ज़ी (Gen Z), को देश के प्रति अपने कर्तव्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों, मानव अधिकारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने संगठन के सदस्यों से एकजुट होकर समाजसेवा और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, पंजाब अध्यक्ष हनी तलवार ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रबल उप्पल के नेतृत्व में जालंधर यूनिट संगठन के उद्देश्यों को नई दिशा देगी।
इस बैठक में आरती कपूर, सिमरनजीत सिंह, लखविंदर कौर, जतिन हांडा,कृष सूरी, ज्योति, सुरिंदर पुजारा, अमनदीप कौर, पलक कपूर, सुमन चौधरी, राहुल कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. सुनील, , प्यारा लाल बांगर, चंदर दुग्गल, चेतन दुग्गल, सचिन छाबड़ा, दिया, लखविंदर कौर, दीपक, वरिंदर अंगुराल, क्रिश सूरी, अर्जन वर्मा और सागर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मानव अधिकार परिषद इंडिया ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक जागरूकता पहुंचाने और मानवता, समानता तथा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।
