
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
सोनीपत, 14 अक्टूबर। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह IPS, ADGP के कुशल मार्गदर्शन में जिला सोनीपत में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जेके सीमेंट लिमिटेड की ओर से सोनीपत पुलिस को 50 बैरिकेड्स भेंट किए गए। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात सोनाक्षी सिंह, IPS मौजूद रहीं। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नरेश अहलावत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
बैरिकेड्स का उपयोग शहर में यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने तथा विशेष आयोजनों के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में किया जाएगा। इस सहयोग से यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर सोनीपत पुलिस ने सामाजिक सरोकारों के तहत सहयोग प्रदान करने के लिए जेके सीमेंट लिमिटेड का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए आमजन और औद्योगिक संस्थानों का सहयोग महत्वपूर्ण है। पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
जेके सीमेंट लिमिटेड की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि:
- विकास चौहान एवं आकाश चौहान — सेल्स प्रमोटर, जिला सोनीपत
- राहुल पाल — एरिया सेल्स मैनेजर
- पीयूष श्रीवास्तव — जिला अधिकारी
डीलर प्रतिनिधि:
- मनीष भसीन
- प्रदीप खन्ना
- सुरेश बजाज
सोनीपत पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग देने की आमजन से अपील की।
