दक्ष दर्पण
पिंजौर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र धमाला पिंजौर हरियाणा में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ता श्रीमती मीना कुमारी, श्रीमती कमलजीत कौर, श्रीमती सुदेश जी तथा श्री रत्न लाल चंदेल कला अध्यापक ने महिलाओं व बच्चों के साथ संवाद कर संतुलित तथा पौष्टिक आहार के महत्व के बारे मे जानकारी दी। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को चुनी ओढ़कर सम्मानित किया तथा फलों की टोकरी भेंट की। इस कार्यक्रम में श्रीमती इंदु जी, हरप्रीत कौर जी, सुनीता जी, मुस्कान जी, रेखा जी व महिलाओं तथा बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर सबको फल, बिस्कुट वितरित किए गए।

