
तरसेम मित्तल
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़। चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के व्यापारी विंग के उपाध्यक्ष तरसेम मित्तल ने कहा है कि चण्डीगढ़ नगर निगम की सदन बैठक में आज भाजपा ने जिस तरह लोकतंत्र का गला घोंटते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पार्षद योगेश ढींगरा जी को दुर्भावनापूर्ण तरीके से निलंबित किया है, वह बेहद निंदनीय है। मेयर जिस तानाशाही फैसले को ‘ऐतिहासिक’ बता रहे हैं, असल में वह चंडीगढ़ के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे शर्मनाक और काला दिन है।आम आदमी पार्टी का व्यापार विंग भाजपा की इस दमनकारी नीति और तानाशाही का पुरजोर विरोध करता है। हम चंडीगढ़ की जनता और व्यापारी वर्ग के सामने भाजपा के इस दोहरे चरित्र और उनके कार्यकाल के महा-घोटालों का सच रखना चाहते हैं:1. सच की आवाज दबाने की साजिशसदन में जब भी जनता और शहर के विकास से जुड़े भ्रष्टाचार का मुद्दा उठता है, भाजपा उसे दबाने के लिए तानाशाही पर उतर आती है। योगेश ढींगरा जी जनता की आवाज उठा रहे थे, लेकिन अपनी पोल खुलने के डर से बौखलाई भाजपा ने बहुमत के अहंकार में उन्हें निलंबित कर दिया। क्या चंडीगढ़ नगर निगम में अब भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना भी गुनाह हो गया है?2. कहाँ गायब हो जाता है भाजपा का यह ‘ऐतिहासिक’ एक्शन?हम मेयर और भाजपा नेतृत्व से पूछना चाहते हैं कि उनका यह तथाकथित ‘ऐतिहासिक फैसला’ और नैतिकता तब कहाँ सो जाती है जब:अनिल मसीह का वोट चोरी कांड हुआ: जब पूरी दुनिया ने कैमरे के सामने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सरेआम लोकतंत्र की हत्या होते देखी, तब भाजपा ने कोई ऐतिहासिक कार्रवाई क्यों नहीं की? तब एक्शन क्यों नहीं लिया गया?80 लाख का वीडियो वायरल हुआ: नगर निगम से जुड़े भ्रष्टाचार का जब 80 लाख रुपये का वीडियो वायरल हुआ था, तब भ्रष्टाचारियों पर ऐसी सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई?सेक्टर 40 का थप्पड़ कांड: जब मीडिया में सेक्टर 40 में पार्षद के पति द्वारा ठेकेदार से मारपीट और थप्पड़ कांड की खबरें छपीं, तब मेयर की नैतिकता कहाँ छिपी हुई थी?3. व्यापारी वर्ग और जनता भाजपा को सिखाएगी सबकचंडीगढ़ का व्यापारी वर्ग, टैक्सपेयर्स और आम जनता यह अच्छी तरह देख रही है कि कैसे उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की आवाज को दबाया जा रहा है। जिन लोगों ने खुद मेयर चुनाव में वोट चोरी की ‘क्रोनोलॉजी’ रची, वे आज सदन की गरिमा और मर्यादा की दुहाई दे रहे हैं! यह हास्यास्पद भी है और शर्मनाक भी।आम आदमी पार्टी व्यापार विंग यह साफ कर देना चाहता है कि हम भाजपा की इस गीदड़ भभकी और निलंबन की राजनीति से डरने वाले नहीं हैं। हम सड़क से लेकर सदन तक चंडीगढ़ की जनता और व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे और भाजपा के भ्रष्टाचार को बेनकाब करते रहेंगे।इंकलाब जिंदाबाद! आम आदमी पार्टी जिंदाबाद!
