
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
आज गौ रक्षा दल चंडीगढ़ के प्रधान अमित शर्मा जी ने किसान नेता राकेश टिकैत जी से मुलाकात कर चंडीगढ़ में गौ माता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में चंडीगढ़ की विभिन्न गौशालाओं, सड़कों पर कूड़े के ढेरों के बीच घूम रही गौ माता, सरकारी गौशाला से गौ माता की कथित तस्करी तथा गौ रक्षकों के साथ प्रशासन द्वारा किए जाने वाले व्यवहार जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
राकेश टिकैत जी ने गौ माता के मुद्दे पर गौ रक्षकों का हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि गौ रक्षकों के साथ गलत व्यवहार किया गया तो किसान उनके साथ खड़े होकर गौ माता के नाम पर आंदोलन करेंगे।
वहीं गौ रक्षा दल चंडीगढ़ के प्रधान अमित शर्मा जी ने कहा कि यदि जल्द ही सड़कों पर घूम रही गौ माता को उठाकर उचित गौशालाओं तक नहीं पहुंचाया गया, मलोआ बूचड़खाने के संबंध में कार्रवाई नहीं हुई और मक्खन माजरा गौशाला में गौ माता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो गौ रक्षा दल जल्द ही चंडीगढ़ में बड़े आंदोलन का आह्वान करेगा।
