
दक्ष दर्पण
चण्डीगढ़:सांसद और कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि
भाजपाई भ्रष्टाचार का आलम ये है कि- अवैध खनन रोकने के नाम पर चलने वाला सरकारी पोर्टल ही “अवैध खनन की खान” बन गया है !
अवैध खनन को कंट्रोल करने और खनिज की हर आवाजाही का हिसाब रखने के लिए बनाए गए “हरियाणा माइन्स एंड जियोलॉजी इनफॉरमेशन सिस्टम-HMGIS” को ही, सत्ता संरक्षित खनन माफियाओं ने अपना “क्लियरिंग सिस्टम” बना लिया !
नतीजा- रिकॉर्ड में दिखाई गई खरीद से करीब 6 गुना ज्यादा बिक्री का ई-रवाना पोर्टल से बनवा कर, अवैध खनन के बड़े घोटाले को अंजाम दे दिया गया !
बेलगढ़ स्थित पंवार स्क्रीनिंग प्लांट के खरीदी का वैध स्टॉक ही 2023 से अब तक कुल 29,252 मीट्रिक टन मिला, मगर 1,71,420 मीट्रिक टन की बिक्री के ई-रवाना पोर्टल से जारी कर दिए गए !
मतलब 1,41,702 मीट्रिक टन ऐसी खनन सामग्री अवैध तरीके से बेच दी गई, जिसके खरीदी कोई रिकॉर्ड ही नहीं है… इस सिस्टमेटिक घोटाले से न सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट हुई, बल्कि सरकारी खजाने को भी घोटाले की बड़ी चपत लगाई गई !
इतना ही नहीं अभी वर्तमान में भी पोर्टल पर 32,880.41 मीट्रिक टन अतिरिक्त संदिग्ध स्टॉक दिख रहा है !
शिकायत में यह भी साफ है कि- 1.41 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की इस अवैध सामग्री बिक्री में खरीदने वाले फर्मों के नाम तक ई रवाना में नहीं हैं, मतलब खरीददार भी बेनामी !
खबरों के मुताबिक ही खरीदार प्लांटों में से एक का संबंध प्रदेश के एक बड़े मंत्री से है और उस मंत्री के रिश्तेदार को साइलेंट पार्टनर बताया जा रहा है, इसीलिए इस घोटाले में खरीदारों के नाम छुपाने का ये पूरा खेल खेला गया है !
सवाल ये है कि- आखिर कब तक भाजपा की सरकार में बैठे सफेदपोश लोगों की मिलीभगत से अवैध खनन का ये काला धंधा यूं ही धड़ल्ले से चलता रहेगा?
ऐसे ही फर्जी ई रवाना, कागजी खरीद-बिक्री और ऑनलाइन रिकॉर्ड में हेरा फेरी के जरिए अवैध खनन से बढ़ता “अवैध कमाई का बुलडोजर” कब तक प्रदेश के खनिज और खजाने को रौंदता रहेगा !
इससे पहले यमुनानगर में ही क्रशरों की सील तोड़कर, खनन घोटाले को अंजाम देने का मामला प्रदेश के सामने आया था…
दरअसल “भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार बना चुकी भाजपा सरकार” और “झूठ व शिगूफे को ही कामकाज” समझने वाले सीएम श्रीमान नायब सैनी से हरियाणा के लोग यही पूछ रहे हैं कि-
क्या बीजेपी सरकार के सारे मंत्रालय, सारे विभाग, सारी सरकार और ऑन लाइन/ऑफ़ लाइन का सारा सिस्टम…प्रदेश को खोखला और बर्बाद कर भाजपाई लूट-घोटाले और अवैध कमाई को अंजाम देने के लिए ही चल रहा है !
